लखनऊ, सितम्बर 28 -- -अयोध्या दर्शन, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन और दशरथ महल दर्शन होंगे मुख्य आकर्षण  -'दीपोत्सव अयोध्या' टूर पैकेज से यादगार बनेगी रामनगरी की यात्रा- जयवीर सिंह यह भी पढ़ें- अयोध्या 9 लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (यूपीएसटीडीसी) ने देश-दुनिया से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष 'दीपोत्सव अयोध्या' टूर पैकेज तैयार किया है। दो रात और तीन दिन (06-08 नवंबर) के इस खास पैकेज के तहत पर्यटक रामनगरी के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन के साथ लाखों दीयों से सजी अयोध्या की दिव्य आभा और भव्य दीपोत्सव का अलौकिक अनुभव कर सकेंगे।टूर पैकेज का विवरण टूर पैकेज की खास बात यह है कि अगर कोई यात्री अयोध्या में अतिरिक्त दिनों तक ठहरना चाहेगा  तो वह पैकेज को कस्टमा...