बागपत, अक्टूबर 21 -- जिलेभर में सोमवार को रोशनी और उमंग का प्रतीक दीवाली त्योहार धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों और अपने प्रतिष्ठानों को दीयों व रंग-बिरंगी झालरों से सजाकर दीवाली की खुशियां मनाई। शाम के समय विधि-विधान के साथ भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और भगवान श्रीराम का पूजन किया। इसके बाद देररात तक आतिशबाजी होती रही। श्रद्धालुओं ने सुबह के समय मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की। शाम के समय लोगों ने अपने घरों, प्रतिष्ठानों को फूलों और रंगीन बल्बों की झालरों से दुल्हन की तरह सजाया। घर के मुख्य द्वार व मुख्य आंगन में आकर्षक रंगोली तैयार की। दिन के समय में लोगों ने अपने सगे-संबंधियों को दीवाली के उपहार एवं मिठाई भेंट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। शाम के समय दियों और रंग-बिरंगी बिजली की झालरों की रोशनी से भवनों को चार चांद ...