जमशेदपुर, मार्च 1 -- सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में बने भव्य श्रीराम मंदिर की छठी वर्षगांठ शनिवार को उत्साह, भक्ति भाव और श्रद्धा के साथ मनाई गई। वर्षगांठ पर सुंदर कांड का संपूर्ण पाठ किया गया तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राम दरबार की पूजा संपन्न हुई। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री सह मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास शामिल हुए। सुंदर कांड के बाद सामूहिक महाआरती हुई, जिसमें शाम ढलते ही दीपों की सुनहरी रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। महिलाओं ने रंगोलियां बनाकर जय श्री राम लिखे दीप सजाए। संध्याकालीन महाआरती में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भक्तों के साथ आरती कर शहरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में दर्शनार्थ श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। चार दिवसीय अनुष्ठान श्री शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.