वाराणसी, सितम्बर 17 -- वाराणसी। जवाहर नगर एक्सटेंशन स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय जनसम्पर्क कार्यालय में बुधवार शाम हजारों दीप जलाए गए। इससे कार्यालय जगमगा उठा। कार्यालय प्रभारी शिवशरण पाठक के नेतृत्व में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ सार्वजनिक जीवन, सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रहित के संकल्प के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर डॉ. वीणा पांडेय, जगरनाथ ओझा, अजय प्रताप सिंह, अशोक मिश्रा, पवन मौर्य, रमाशंकर पटेल, पवन शर्मा, गौरव मिश्र, कपिल मिश्रा, अरविंद चौधरी, चंद्रकला गुप्ता, सोनी शर्मा, स्नेहा श्रीवास्तव, किरन प्रजापति आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Madhubani News: 15 हजार से अधिक मठ-मंदिरों में जलेंगे आशीर्वाद के दीये यह भी पढ़ें- Chapra News: मोदी के जन्मदिन पर मांझी के अटल घाट पर जलेंगे 21 हजार दीप ...