चित्रकूट, मार्च 27 -- चित्रकूट। संवाददाता भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट का गौरव दिवस यूपी-एमपी क्षेत्र में भव्य और दिव्य तरीके से मनाया गया। पतित पावनी मंदाकिनी तट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। शाम होते ही युवाओं की टोलियां रामघाट में पहुंच गई थी। दिन भर रामघाट रंगोली तैयार की गई। पूरा प्रशासनिक अमला गौरव दिवस को भव्य तरीके से मनाने के लिए जुटा रहा। डीएम व एसपी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ पहुंचकर दीपदान किया।चित्रकूट गौरव दिवस पर यूपी-एमपी प्रशासन ने 11-11 लाख दीप जलवाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। यूपी प्रशासन ने रामघाट में 27 व कामदगिरि परिक्रमा मार्ग में तीन सेक्टर बनाकर अधिकारियों को दीप जलवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। प्रत्येक सेक्टर में दीप रखने व जलाने के लिए वालंटियर भी लगे रहे। प्रभु श्रीराम की तपोभूम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.