हजारीबाग, अप्रैल 27 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। जिले के दीपूगढ़ा निवासी लक्ष्मण उपाध्याय की पौत्री एवं सदानन्द उपाध्याय और बबीता उपाध्याय की पुत्री दिव्या उपाध्याय ने एसएससी सीजीएल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 465वीं रैंक प्राप्त की है। उन्होंने अनारक्षित वर्ग से इनकम टैक्स इंस्पेक्टर का पद हासिल किया है। दिव्या की इस सफलता से परिवार और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपनी तैयारी मुख्य रूप से यूट्यूब के माध्यम और सेल्फ स्टडी के जरिए की। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। दिव्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी मां बबीता उपाध्याय ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया और निरंतर प्रेरित किया। वहीं पिता सदानन्द उपाध्याय का भी उन्हें पूरा सहयोग मिला।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.