नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- दीपिका पादुकोण ने 40 की उम्र में दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। साल 2024 में उन्होंने बेटी दुआ को जन्म दिया था, जो अभी डेढ़ साल की है। पहले कहा जाता था कि बच्चा करने की सही उम्र 30 तक होती है लेकिन अब ऐसा बिल्कुल नहीं है। अब महिलाएं 40 से 45 की उम्र में भी नैचुरल तरीके से मां बन रही हैं। खासतौर पर एक्ट्रेसेस ने इस काफी नॉर्मल कर दिया है। दीपिका पादुकोण से पहले टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने भी 41 की उम्र में प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। कटरीना कैफ, सोनम कपूर जैसी कई हसीनाएं 40 के बाद मां बन चुकी हैं लेकिन क्या वाकई इस उम्र में मां बनना आसान है। क्या लेट प्रेग्नेंसी में कोई रिस्क नहीं होता? इस बारे में नोएडा की प्रसूति एवं स्त्रीरोग विशेषज्ञ रौनक खंडेलवाल से हमने बात की। तो चलिए डॉक्टर से जानते हैं आखिर लेट प्रेग्...