नई दिल्ली, जून 23 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने साल 2007 में आई फिल्म ओम शांति ओम से अपना डेब्यू किया था। दीपिका को फिल्मों में लॉन्च करने वाली फराह खान ने उन्हें फाइनल किया था। लेकिन दीपिका को इतनी आसानी से शाहरुख खान के साथ इतनी बड़ी फिल्म नहीं मिल गई थी। हाल में फराह खान ने बताया कि कैसे पहले उन्होंने अपनी लीडिंग हीरोइन दीपिका को एक्टिंग सीखने के लिए भेजा था, उन्हें कथक डांस की ट्रेनिंग दी गई उसके बाद भी 10 दिन सेट पर बुलाया गया था।दीपिका को फराह ने ऐसे दी थी ट्रेनिंग फराह खान इन दिनों अपने यूट्यूब चैनल पर काम आकर रही हैं। वो सेलेब्रिटी के घर जाकर उनके साथ खाना बनाने का वीडियो शेयर करती हैं। हाल में फराह एक्ट्रेस दीया मिर्जा के घर पहुंची थीं। यहां एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उन्हें शुरुआती फिल्मों के दौरान 27 से 28 घंटे काम करना ह...