गोड्डा, मई 11 -- मेहरमा, एक संवाददाता: तस्वीर 08 योजनाओ का शिलान्यास करती मंत्री मौके पर मौजूद अन्य कार्यकर्तासूबे की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रविवार को प्रखंड क्षेत्र में लगभग पौने चार करोड़ की लागत से बनने वाली विभिन्न सड़क योजनाओं का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। इन योजनाओं में 96 लाख की लागत से मुख्य सड़क से बेनीदास भुस्का तक पथ का निर्माण, 53 लाख की लागत से घोरीचक से कुमरडीहा पथ का निर्माण, एक करोड़ 45 लाख की लागत से गोड्डा पीरपैंती मुख्य सड़क विरामचक से दियाजोरी बलबड्डा पथ निर्माण एवं 72 लाख की लागत से आरईओ सड़क से बासकीकित्ता तक पथ निर्माण शामिल है। मंत्री श्रीमती पांडेय ने कहा कि सड़कें का विकास का आइना होती हैं। इससे न सिर्फ आवागमन सुलभ होता है, बल्कि रोजमर्रा के जीवन को भी आसान बनाती है। सड़कें विकास को मापने क...