हल्द्वानी, मई 20 -- हल्द्वानी, संवाददाता। पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड की महिला नगर कमेटी हल्द्वानी की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। नगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दीपा मिश्रा और सुनीता बिष्ट को सौंपी गई। गीता बिष्ट, सरोज बिष्ट और भुवनेश्वरी जोशी को नगर संगठन मंत्री, हेमा रेकुनी और गीता थगुना को नगर सचिव, बीना भट्ट और भावना तिवारी को नगर महामंत्री, रेखा बिष्ट और भावना तिवारी को नगर मीडिया प्रभारी, मोहनी देवी और ज्योति परिहार को नगर कोषाध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है। संगठन की वरिष्ठ पदाधिकारी दीपा पांडे, जिला अध्यक्ष फौजी राजेंद्र कांडपाल, महिला जिलाध्यक्ष प्रेमा मेर की संस्तुति पर नगर अध्यक्ष कविता जीना ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसके अलावा 30 सदस्यीय कमेटी और विशेष आमंत्रित सदस्यों के नामों की भी घोषणा की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...