दीपावली से पहले स्कूलों में होंगे रंग-रोगन एवं मरम्मत के कार्य
मुंगेर, सितम्बर 27 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जिले के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में रंग-रोगन एवं आवश्यक मरम्मत कार्य दीपावली से पहले पूरा कराने का निर्देश दिया है। इसके लिए विद्यालयों को कंपोजिट अनुदान की राशि खर्च करने की अनुमति दी गई है। वहीं, विद्यालयों में पड़े टूटे बेंच, टेबल, कुर्सी सहित अन्य अनुपयोगी सामग्री की नीलामी अथवा निस्तारण के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित करने का निर्देश दिया गया है। नीलामी से प्राप्त राशि विद्यालय के जीडीबी खाते में जमा की जाएगी, जिसका उपयोग आवश्यकता के अनुसार विद्यालय विकास कार्य में किया जा सकेगा। जबकि, जर्जर भवन या कक्ष को बिना तकनीकी जांच के नहीं तोड़ा जाएगा। अभियंता से जांच के बाद जर्जर घोषित कक्ष के संबंध में विद्यालय शिक्षा समिति/एसएमडीसी से प्रस्ताव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.