लखनऊ, नवम्बर 5 -- अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक स्कूलों के नव नियुक्त शिक्षकों को दीपावली से पहले वेतन दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। करीब तीन हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती बीते दिनों की गई थी। जिलों में शिक्षकों के शैक्षिक दस्तावेजों के सत्यापन के कारण उनका वेतन रुका हुआ है। जिसके कारण उन्हें मुसीबत हो रही थी। अब राहत मिलने की उम्मीद है।माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से सभी जिलों के डीआईओएस को निर्देश दिए गए हैं कि नव नियुक्त शिक्षकों को दीपावली से पूर्व वेतन हर हाल में जारी किया जाए। उनके दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- दीवाली से पहले नवनियुक्त शिक्षकों को वेतन देने का निर्देश अगर कहीं कोई गड़बड़ी पाई जाएगी तो फिर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी और एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। राजस्व क्षति...