लखनऊ, नवम्बर 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यह भी पढ़ें- दिवाली की रौनक में घुला सुरक्षा का भरोसा, रात तक गुलजार बाजार बदलते यूपी की नई तस्वीर दीपावली के मौके पर पुलिस ने पूरे प्रदेश में खास सक्रियता बरती। यूपी 112 ने सात से नौ नवंबर के मध्य 2,05,738 लोगों को सहायता पहुंचाई। यूपी 112 मुख्यालय के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को छोटी दीपावली के अवसर पर 53,264 जरूरतमंद लोगों को सहायता पहुंचाई गई। रविवार को दीपावली के अवसर पर 74,816 लोगों तथा सोमवार को 77,753 लोगों को मदद पहुंचाई गई। इनमें लोगों से सबसे अधिक विवाद तथा पुलिस से जुड़े अन्य मामलों में यूपी 112 से मदद मांगी। पुलिस से जुड़े मामलों में शनिवार को लगभग 41 हजार लोगों को, रविवार को लगभग 56 हजार लोगों को और सोमवार को सर्वाधिक 59 हजार लोगों को राहत दिलाई गई। यह भी पढ़ें- Siwan News सुरक्षा व सु...