अल्मोड़ा, अगस्त 29 -- गणेश जोशी, चौखुटिया। दीपाकोट गांव के हर्षित जोशी पुत्र योगेश जोशी ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण की। हर्षित रामगंगा वैली स्कूल के छात्र रहे हैं। हर्षित नीट की परीक्षा पास कर एमबीबीएस का कोर्स सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी करेंगे। पिता योगेश जोशी पूर्व सैनिक व वर्तमान में खाद्य विभाग में सेवारत हैं। माता रेनु जोशी गृहणी है। जबकि दादा सुरेश चंद जोशी पूर्व ग्राम प्रधान व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हैं। उनकी उपलब्धि पर लोगों ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...