नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) के सेंट्रल पैनल में 17 साल बाद कोई निर्दलीय उम्मीदवार जीत कर आया है। बेहद साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले दीपांशु शौकीन ने किसी भी छात्र संगठन के समर्थन के बिना अकेले अपने दम पर करीब 14 हजार वोट से चुनाव जीतकर वाइस-प्रेसिडेंट का पद हासिल किया है। एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, डूसू के इतिहास के इतिहास को देखें तो दीपांशु शौकीन पहले निर्दलीय वाइस-प्रेसिडेंट हैं।दीपांशु को कुल 30,615 वोट मिले, वहीं दूसरे नंबर पर रहे उनके निकट प्रतिद्वंद्वी ABVP उम्मीदवार ईशू मौर्य को 16,910 वोट प्राप्त हुए। तीसरे नंबर पर रहे NSUI के वीर चतरथ को केवल 4,313 वोट से ही संतोष करना पड़ा। इसके अलावा AISA-SFI गठबंधन के उम्मीदवार अक्षत शिखर को 2,383 वोट हासिल हुए। यह भी पढ़ें- ऐसा क्या हुआ कि मै...