कौशाम्बी, मार्च 13 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव आस्था मिश्रा ने शुक्रवार को तिल्हापुर मोड़ स्थित दीपमाला जन संस्थान कल्याण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें भारी खामियां नजर आईं। मामले में उन्होंने प्रबंधक को सुधार लाने की चेतावनी दी। समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि संस्थान में रखे गए अभिलेख (रजिस्टर) पूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से नहीं रखे गए हैं। इस पर सचिव ने संस्थान के प्रबंधक को रजिस्टरों को शीघ्र पूर्ण कर सुव्यवस्थित ढंग से संधारित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त संस्थान परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, जिससे संस्थान का संचालन बेहतर एवं व्यवस्थित तरीके से किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...