चित्रकूट, अक्टूबर 2 -- चित्रकूट, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में इस वर्ष आयोजित होने वाले पांच दिवसीय दीपदान मेले को भव्य बनाने की तैयारी में अभी से ही जिला प्रशासन जुट गया है। डीएम पुलकित गर्ग ने अधिकारियों के साथ बैठक कर इसकी रुपरेखा तैयार की है। धर्मनगरी को रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरने वाली झालरों के साथ ही आकर्षक लाइटों के जरिए सजाने की तैयारी प्रशासनिक स्तर पर चल रही है। श्रद्धालुओं व पर्यटकों के आकर्षण को देखते हुए इस बार रामायण थीम आधारित ड्रोन शो एवं लेजर शो का आयोजन मुख्य तौर पर रहेगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश चित्रकूट धाम तीर्थ विकास परिषद के जरिए सजावट को लेकर तैयारियां चल रही है। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: बेड़ीपुलिया से रामघाट तक बनेगा सुविधायुक्त फुटपाथ परिषद के जरिए दीपदान मेला दौरान धर्मनगरी में सात जगह...