जहानाबाद, मई 19 -- पिता के बयान पर मामला दर्ज, गिरफ्तारी को छापेमारी जारी फॉलोअप काको, निज संवाददाता। भेलावर थाना क्षेत्र के डेढ़सैया गांव के समीप युवक दीपक कुमार की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस की कार्रवाई थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि मृतक के पिता कौशल किशोर शर्मा के बयान पर एक नामजद समेत दो लोगों को आरोपित बनाया गया है। उन्होंने बताया की आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि हत्या के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। मृतक दीपक कुमार भेलावर ओपी क्षेत्र के चातर गांव निवासी कौशल किशोर शर्मा का 26 वर्षीय पुत्र था। बताया जाता है कि सोमवार की देर शाम वह अपने दो दोस्तों के साथ एक ही बुलेट बाइक पर सवार होकर अपने मौसा के गांव सिहटी गया था।

हत्या की घटना वहा...