भागलपुर, दिसम्बर 5 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि कहलगांव थाना क्षेत्र के श्यामपुर पंचायत के वार्ड संख्या 14, मकसपुर में बुधवार की शाम गोपाल तांती के घर में पूजा के दौरान जलाए गए दीपक से आग लग गई। दीपक किसी प्रकार गिर गया। जिसके कारण आग धीरे-धीरे फैलते हुए पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। देखते-ही-देखते घर में अनाज, कपड़ा अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि घटना के समय घर के लोग पास स्थित काली मंदिर में संध्या देने गए थे। जब वे लौटकर पहुंचे, तब तक आग पूरे घर में फैल चुकी थी। सूचना मिलने पर दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था। दमकल कर्मियों ने भी आग को पूरी तरह बुझाने में सहायता की। घटना की जानकारी मिलने पर पंचायत के मुखिया बृजेश पासवान भी मौके प...