चम्पावत, मार्च 1 -- टनकपुर नगर के वार्ड संख्या सात में आगामी होलिका दहन की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से दीपक सिंह उर्फ डिम्पल को दुबारा से नव परिवर्तन होलिका कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा प्रियांशु को महामंत्री, अनूप कुमार को उपाध्यक्ष, राधेश्याम को कोषाध्यक्ष, हिमांशु को उप सचिव, विनय कुमार को सह संयोजक, अतुल कुमार को प्रचार मंत्री और हरीश शर्मा को संरक्षक चुना गया। सभासद चर्चित शर्मा के संचालन में हुई बैठक में इस बार भी पूर्व निर्धारित स्थल पर होलिका दहन करने का निर्णय लिया गया। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...