पिथौरागढ़, मई 12 -- संतोष, पिथौरागढ़। नगर में राष्ट्रीय हिंदू संगठन ने युवा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी कि गठन किया। मंगलवार को संगठन के प्रदेश प्रभारी पवन नाथ बजरंगी ने बताया कि दीपक सिंह मेहता को युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मदन राम को जिला सचिव, संतोष कुमार को नगरध्यक्ष वरिष गुंन्जयाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आयुष कुमार को नगर महासचिव, आशीष कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी सदस्य गोविंद कुमार व जिला मीडिया प्रभारी मनोज भट्ट ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। यहां करन, प्रकाश राम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...