पटना, मई 22 -- राज्य सरकार ने शुक्रवार को बिहार के नौ आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। दीपक कुमार सिंह को राज्यपाल का प्रधान सचिव बनाया गया है। वहीं गोपाल मीणा की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति मंजूरी हो गयी है, जबकि दूसरे संजय कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है। तबादले में छह आईएएस अधिकारियों को सिर्फ अतिरिक्त प्रभार मिला है। सामान्य प्रशासन विभाग की शुक्रवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक, दीपक कुमार सिंह को राज्यपाल का प्रधान सचिव बनाया गया है। वे सामान्य प्रशासन विभाग के मुख्य जांच आयुक्त सह महानिदेशक के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। अरविंद कुमार चौधरी को गृह एवं निगरानी विभाग के अपर मुख्य सचिव पद से मुक्त करते हुए मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है। वे बिहार राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्ष...