आगरा, मई 14 -- सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में शहर के एन आर पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र दीपक राजपूत ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया है। छात्र की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। दीपक राजपूत की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की। स्कूल के प्रबंधक विवेक राजपूत ने दीपक को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और लगन से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि दीपक ने विद्यालय का नाम रोशन किया है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है। यह भी पढ़ें- औरैया में 98.2 फीसदी के साथ हर्ष सेंगर बने कॉलेज टॉपर यह भी पढ़ें- साइंस में 92.2 प्रतिशत प्राप्त कर आर्यन बना जिला टॉपर यह भी पढ़ें- सुरेंद्रनाथ स्कूल का शत प्रतिशत परिणाम

हिंदी हिन्द...