रिषिकेष, मई 9 -- उत्तराखंड राज्य राजस्व संग्रह अमीन संघ की नई जिला कार्यकारिणी का शनिवार को सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें दीपक भंडारी को जिलाध्यक्ष और सुधीर कुमार मिश्रा को जिला सचिव नियुक्त किया गया। डोईवाला में आयोजित उत्तराखंड राज्य राजस्व संग्रह अमीन संघ की जिला स्तरीय बैठक के दौरान चुनाव अधिकारी महिपाल सिंह की उपस्थिति में जिला कार्यकारिणी में दीपक भंडारी को जिलाध्यक्ष, रुपेश कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुधीर कुमार मिश्रा को जिला सचिव तथा धर्मेंद्र नौटियाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। चुनाव अधिकारी महिपाल सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक भंडारी ने कहा कि संगठन राजस्व संग्रह अमीन कर्मचारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और विभागीय व्यवस्था को और अधिक सुद...