गढ़वा, दिसम्बर 14 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। भाजपा की ओर से दीपक चंद्रवंशी को नगर मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। उनके सम्मान में रविवार को शिव मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो भी मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम में सबसे पहले शिव मंदिर में पूजा अर्चना की गई। राधा कृष्ण मंदिर के महंत केशव नारायण दास की ओर से मंत्रोच्चारण के साथ मंडल अध्यक्ष दीपक को सबसे पहले तिलक लगा माला पहनाया। साथ ही अंग वस्त्र देकर आशीर्वाद दिया। मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष के अलावा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरेंद्र कुमार पांडेय, विनय चौबे, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, सांसद प्रतिनिधि शोमा जायसवाल, युवा समाज सेवी मारुति नंदन सोनी, पुष्प रंजन, सहित अन्य ने भी मिठाई खिला अंग वस्त्र देकर बधाई दी गई। सभा को संबोधित करते ह...