वाराणसी, जुलाई 3 -- वाराणसी। उद्यमी दीपक कुमार बजाज को लगातार दूसरी बार इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से फिर भरोसा जताने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल का आभारी हूं। उद्यमियों की समस्याओं को सरकार के सामने रखना और उनका उचित निस्तारण कराना मेरी प्राथमिकता में होगा।आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश भाटिया, सचिव अनुपम देवा, नीरज पारिख, पंकज अग्रवाल आदि उद्यमियों ने उनको शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...