सीतामढ़ी, अप्रैल 3 -- सुरसंड। भिट्ठा थाना में शुक्रवार को नए थानाध्यक्ष के रूप में पुलिस उपनिरीक्षक दीपक पटेल ने पदभार ग्रहण किया। अपर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद थानाध्यक्ष श्री पटेल ने थाना में कार्यरत पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों से परिचय प्राप्त किया और क्षेत्र की विधि-व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। नए थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। जिससे लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।थाना पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाएगा और उनके निष्पादन के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि शराब तस्करी प...