लखनऊ, जून 21 -- शिकायतों के बाद भी समस्या का निदान नहीं स्थानीय निवासियों में भारी नाराजगी लखनऊ, प्रमुख संवाददाता इस्माइलगंज वार्ड-1 के दीपक नगर में पिछले चार दिनों से पेयजल संकट है। गुरुवार से घरों में पानी की सप्लाई ठप है। भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग पानी खरीदने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जलकल विभाग में बार-बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अधिकारियों ने समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने नियमित जलापूर्ति बहाल न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

क्षेत्रवासियों की परेशानियाँ क्षेत्रवासियों का कहना है कि लगातार विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है, लेकिन केवल आश्वासन ही मिल रहा है। विभाग की ओर से एक बार पानी का टैंकर भेजा...