नई दिल्ली, मार्च 12 -- घर का मंदिर सबसे पवित्र जगह होती है। हिंदू धर्म को मानने वाले लगभग हर घर में नियमित पूजा-पाठ किया जाता है और सुबह-शाम मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित किया जाता है। हालांकि लगातार दीपक जलाने की वजह से मंदिर की दीवारों, मूर्तियों और छत के आसपास कालिख सी जमने लगती है। मूर्तियों से तो फिर ये साफ हो जाती है लेकिन दीवारों पर छत पर जमने वाले काले दाग हटने का नाम नहीं लेते। एक बार अच्छे से सफाई कर लो या पेंट करवा दो, फिर भी कुछ दिनों में कालापन जमना शुरू हो जाता है। दरअसल ऐसा आमतौर पर आपकी ही कुछ गलतियों की वजह से होता है। गलत तेल इस्तेमाल करना, बाती सही ना होना जैसी कुछ वजहें इसके पीछे जिम्मेदार होती हैं। आज हम आपको इसी से जुड़े कुछ पारंपरिक तरीके बता रहे हैं, जिससे बाती भी अच्छे से जलेगी और मंदिर में कालिख भी जमा नहीं होगी।दीया...