कन्नौज, जून 17 -- गुरसहायगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन में संगठन विस्तार किया गया। युवा व्यापार मण्डल बनाए जाने से रिक्त हुई नगर अध्यक्ष पद पर दीपक गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया। तथा सुगम दुबे को कीट नाशक दवा एवं बीज एसोशिएशन का अध्यक्ष बनाया गया। जबकि मोहम्मद हाशिम को बिल्डिंग मटेरियल एसोसिएशन, कृष्ण भार्गव को मेडिकल एसोसिएशन का नगर अध्यक्ष, जितेन्द्र गुप्ता को किराना एसोसिएशन नगर महामंत्री नियुक्त किया गया। बैठक में प्रदेश संयुक्त महामंत्री सुशील दुबे, जिला महामंत्री संजीव गुप्ता, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राम कुमार पाठक, विजय दुबे,कमलेश राजपूत, भूरा कठेरिया, सिद्धार्थ गुप्ता, गंगा सिंह कुशवाहा, मनोज गुप्ता, रंजीत गुप्ता, बबलू गुप्ता, दया शंकर कटियार, युवा नगर अध्यक्ष यतीश प्रजापति, अमित प्रजापति, नसीर अहमद आदि रहे। ...