गाजीपुर, मार्च 7 -- जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के गायघाट निवासी दीपक कुशवाहा ने यूपीएससी में 672वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दीपक की इस सफलता से गांव और बजरंग कॉलोनी, स्टेशन बाजार में खुशी का माहौल है। लोग उनके घर पहुंचकर परिवार को बधाई दे रहे हैं। दीपक कुशवाहा, रामवृक्ष सिंह कुशवाहा के पुत्र हैं। उनके पिता भारतीय सेना में सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में जमानियां स्टेशन बाजार स्थित अपने घर में किराना की दुकान चलाते हैं। उनकी माता कश्मीरी देवी गृहिणी हैं। दो बड़ी बहनों सरिता और संगीता के बाद दीपक परिवार में सबसे छोटे हैं। दीपक ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, सही रणनीति और परिवार के सहयोग को दिया। उनकी उपलब्धि से गायघाट गांव सहित पूरे जमानियां क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.