दीपक कुमार चौधरी को मिलेगा एसटीटीएआर अवार्ड
सासाराम, अगस्त 25 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पीएम श्री चौबे जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय भीम करूप के अंग्रेजी शिक्षक दीपक कुमार चौधरी का चयन प्रतिष्ठित एसटीटीएआर एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 के लिए हुआ है। उन्हें टीचर ऑफ द ईयर-इन इनोवेशन इन टीचिंग श्रेणी में बिहार से शॉर्टलिस्ट किया गया है। शिक्षण में आधुनिक तकनीक और नवाचार के बेहतर प्रयोग के लिए उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। अवार्ड समारोह नई दिल्ली के 15 जनपथ रोड स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एसटीटीएआर ग्लोबल एजुकेशन कॉन्फ्रेंस 2026 में होगा। सम्मेलन का विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में मानव बुद्धि का उपयोग करना रखा गया है। इसमें देशभर से शिक्षाविद्, विद्यालय प्रमुख, नीति-निर्माता और नवप्रवर्तक शामिल होंगे। शिक्षक के चयन पर विद्यालय परिवार और जिले के शिक्षा जगत में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.