लखनऊ, जून 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक कुमार उत्तर प्रदेश आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष बनाए गए हैं। राजस्व परिषद के अध्यक्ष पद से 31 मई को अनिल कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली हो गया था। आईएएस एसोसिएशन के सचिव बलकार सिंह और संयुक्त सचिव सुनील कुमार वर्मा ने शुक्रवार को दीपक कुमार से मिलकर उन्हें अध्यक्ष बनने की बधाई दी। उत्तर प्रदेश आईएएस एसोसिएशन का अध्यक्ष वरिष्ठतम आईएएस होता है। दीपक कुमार वर्ष 1990 बैच के आईएएस हैं और मौजूदा समय आईआईडीसी, एपीसी और अपर मुख्य सचिव वित्त के पद पर तैनात हैं। दीपक कुमार इसी साल अक्तूबर में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- दीपक कुमार आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष बने यह भी पढ़ें- आशुतोष अध्यक्ष और सुधीर बने मंत्री

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...