गिरडीह, फरवरी 18 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के बाटी (कुसैया) गांव निवासी दीपक यादव (पिता-रामदेव यादव) का शव सोमवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही गांव पहुंचा, पूरे इलाके में कोहराम मच गया। घर के आंगन में शव रखते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो उठा। माता-पिता और परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे, जिसे देख आसपास मौजूद ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। ज्ञात हो कि 12 फरवरी की रात दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत चुटोनाथ मंदिर के समीप दीपक का ट्रक एक बाउंड्रीवाल से टकरा गया था। दुर्घटना के बाद दीपक अचानक लापता हो गए थे। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने जामा थाना में लिखित आवेदन देकर खोजबीन की गुहार लगाई थी। इसके बाद सोमवार को चुटोनाथ मंदिर के समीप एक कुएं से दीपक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.