नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- 'थैंक्स जितेंद्र भाई...' ये धन्यवाद कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने मोदी सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह को बोला है। मगर क्यों? आखिर ऐसा क्या हुआ है? दास ने ये बात CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए लिखी है। दरअसल, इस पूरी कड़ी की शुरूआत भाजपा मंत्री के उस दावे से हुई है, जिसमें उन्होंने CJP नेताओं के विदेशी फंडिंग के आरोप लगाए थे। समझिए क्या है मामला।CJP नेताओं की विदेशी फंडिंग के दावे भाजपा मंत्री जितेंद्र सिंह ने CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके और सह-संस्थापक आशुतोष रांका पर विदेशी फंडिंग लेने के आरोप लगाते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- "दीपके को अमेरिका स्थित डोनर्स से, जबकि रांका को पाकिस्तान के नेताओं और अन्य लोगों से आर्थिक मदद मिली है।" उन्होंने कहा, "इस बात के पर्य...