आरा, सितम्बर 26 -- वोट चोरी के खिलाफ दो अक्टूबर तक चलेगा देशव्यापी प्रतिवाद, 28 सितंबर को भगत सिंह जयंती पर निकलेगा इंकलाब मार्च आरा, निज प्रतिनिधि। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए नागरिक प्रदर्शन के दौरान भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य सहित सैकड़ों आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी के खिलाफ शनिवार को आरा में भाकपा माले और छात्र संगठन आइसा ने प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर गिरफ्तारी की मांगविरोध मार्च का आयोजन राज्यव्यापी आह्वान पर आरा में निकला विरोध मार्च जिला कार्यालय श्रीटोला से शुरू होकर बस स्टैंड और पटेल बस पड़ाव पर सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला ...