गाजीपुर, अप्रैल 4 -- पतार। क्षेत्र के हर्टमनपुर में गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु को याद करते हुए विशेष प्रार्थना-सभा का आयोजन किया गया। हर्टमनपूर इंटर कॉलेज के प्रबंधक फादर पी विक्टर ने विश्वासियों के साथ क्रूस को चर्च में स्थापित किया। प्रभु की याद में विशेष शोक सभा का आयोजन किया गया। फादर पी विक्टर ने उपस्थित जनों से कहा कि प्रभु यीशु मानवता एवं दीन-दुखियों के लिए स्वयं सूली चढ़ गए। इस दिन उपवास और आत्मचिंतन के द्वारा यीशु के कष्टों को याद करते हैं। प्रभु ने हम सबके लिए कष्ट सहा ताकि हम कष्टों से मुक्त हो सकें। हमें भी हरपल अपने प्रभु को याद करना चाहिए क्योंकि हमारे प्रभु मुक्तिदाता हैं। वे अकारण ही संसार के दुखों से दुखी जनों पर करुणा करते हैं। मानव पाप से मुक्त हो सके इसलिए प्रभु ने आत्म-बलिदान दिया और अपने संपूर्ण जीवन को मानव-मुक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.