गाजीपुर, अप्रैल 11 -- भांवरकोल। क्षेत्र के प्राइमरी इस्लामिया मदरसा मिर्जाबाद में शनिवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-कुरआन से हुई, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने नातिया कलाम और स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि डाइट सैदपुर के उर्दू प्रवक्ता डॉ. मंजर कमाल ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दीन और दुनिया दोनों की तालीम बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए जरूरी है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नाटक, भाषण, कविताएं और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। अभिभावकों और अतिथियों ने बच्चों के प्रदर्शन की जमकर सराहना की। मदरसा शिक्षकों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। अंत में मे...