कानपुर, फरवरी 7 -- कानपुर। पिंटू सेंगर हत्याकांड में शनिवार को आरोपी धीरज उपाध्याय उर्फ दीनू और बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह कोर्ट में पेश नहीं हुए। जिसके चलते दोनों पर आरोप तय नहीं हो सके। कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 21 फरवरी की तारीख तय की है। पिंटू सेंगर हत्याकांड मामले में दीनू और अरिदमन को आरोपी पाते हुए जेल भेजा गया था। इस मामले की सुनवाई एफटीसी-41 की कोर्ट में चल रही है। दोनों पर आरोप तय होने थे। दीनू को सोनभद्र जेल से जबकि अरिदमन को कानपुर जेल से तलब किया गया था। हालांकि पुलिस की ओर से नवाबगंज घटना का जिक्र करते हुए दीनू की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग से कराने का पत्र भेजा गया। इसके चलते दीनू की पेशी नहीं हुई। उधर, अरिदमन का स्वास्थ्य भी खराब बताया जा रहा है। अभियोजन अधिकारी ने बताया कि अगली सुनवाई 21 को होगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.