कानपुर, जून 29 -- कानपुर। मस्जिद रईस बाग, तिलक नगर में सोमवार को 'जलसा तक़सीम-ए-इनामात व सर्टिफिकेट्स' का आयोजन किया गया। इस समर कैंप में भाग लेने वाले सभी लोगों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि मुफ़्ती इक़बाल अहमद कासिमी ने कहा कि ऐसे शिविर से हर उम्र के लोगों को लाभ पहुंचा है। इससे दीन को बेहतर ढंग से जानने का मौका मिलता है। कारी मोहम्मद अमीन जामई, कन्वीनर मौलाना मोहम्मद सअद ख़ान नदवी, कारी मोहम्मद गजाली खान, मौलाना इनामुल्लाह कासिमी, मौलाना मोहम्मद ज़ाकिर खान ने विचार व्यक्त किए। हर उम्र के 100 से ज्यादा लोगों को सर्टिफिकेट दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...