देवघर, अप्रैल 25 -- देवघर,प्रतिनिधि। प्रफुल्ल कनकलता सिकदार स्मृति न्यास नयाचितकाठ मोहनपुर देवघर की ओर से दीनबंधु उच्च विद्यालय व मध्य विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान उच्च विद्यालय में वर्ग सप्तम से दशम वर्ग तक 66 छात्र-छात्राएं और मध्य विद्यालय में षष्ठ वर्ग से अष्टम वर्ग तक 25 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भागीदारी निभाई। दीनबंधु उच्च विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से यह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। आगामी 2 मई 2026 शनिवार को सुबह 9 बजे दीनबंधु उच्च विद्यालय के रबीन्द्र सभागार में दोनों विद्यालय के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विजेताओं को मोमेंटो देकर और प्रथम स्थान से दशम स्थान पाने वालों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समा...