गोरखपुर, सितम्बर 5 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल गया है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने प्रो. कृष्ण पाल सिंह को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। इस संबंध में शनिवार को नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया। कुलाधिपति द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रो. कृष्ण पाल सिंह कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि तक कुलपति के पद पर कार्य करेंगे। यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा-12 के तहत प्रदत्त अधिकारों के अंतर्गत की गई है。 यह भी पढ़ें- ‎प्रो. कृष्ण पाल सिंह बने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नए कुलपतिप्रो. कृष्ण पाल सिंह का अनुभव प्रो. कृष्ण पाल सिंह उच्च शिक्षा और विश्वविद्यालय प्रशासन में लंबे अनुभव वाले शिक्...