अलीगढ़, मार्च 21 -- अलीगढ़। प्रदेश सरकार के नौ साल पूरा होने पर शुक्रवार को दीनदयाल अस्पताल में चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन विधायक कोल अनिल पाराशर ने फीता काटकर किया। अनिल पाराशर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, महिला सुरक्षा, आधारभूत संरचना और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की योजनाएं, महिला स्वावलंबन कार्यक्रम, किसानों की आय वृद्धि, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं डिजिटल सेवाओं के विस्तार को प्रमुखता से दर्शाया गया। मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और जागरूकता अभियानों की झलकियां प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण रहीं। महिला हेल्पलाइन, एंटी रोमियो स्क्वॉड, महिला बीट पुलिसिंग और जागरूकता कार्यक्रमों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.