जहानाबाद, सितम्बर 25 -- अरवल, निज संवाददाता। भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रबुद्धजन संगोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री संजीव कुमार ने किया। मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानव दर्शन और अंत्योदय के माध्यम से राष्ट्र निर्माण को नई वैचारिक दिशा दी। उन्होंने उनके जीवन, राष्ट्रसेवा और संगठन के प्रति समर्पण पर प्रकाश डाला। मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एकात्म मानववाद के प्रणेता थे पं. दीनदयाल यह भी पढ़ें- दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर लिया अंत्योदय के मार्ग पर चलने का संकल्प यह भी पढ़ें- मनी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...