पूर्णिया, फरवरी 12 -- हरदा, एक संवाददाता। हरदा क्षेत्र के रहुआ, सतकोदरिया, हरदा, कबैया, गोआसी, मजरा, सहरा आदि पंचायत के भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनायी गई। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता सच्चिदानंद साह, मनीष कुमार भारती, रमेश गुप्ता, संजय पोद्दार, सुरेश ठाकुर, सुप्रिय लाल, सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवनी पर विस्तार से चर्चा की। ................................ समर्पण दिवस के रूप में मनाई पुण्यतिथि रूपौली, एक संवाददाता।भाजपा रूपौली मंडल के मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में लक्ष्मीपुर छर्रापट्टी गांव में जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पां...