दीनदयाल अस्पताल में दूसरी मंजिल से गिरकर मरीज की मौत, 35 घंटे पड़ा रहा शव
अलीगढ़, मई 4 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद। शहर के रामघाट रोड स्थित दीनदयाल अस्पताल में भर्ती इगलास के एक मरीज की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में वह रविवार तड़के अपने बेड से उठकर जाता दिखा, तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। करीब 35 घंटे बाद सोमवार को उसका शव वार्ड के पीछे पड़ा मिला। पोस्टमार्टम में ऊंचाई से गिरकर आईं चोटों से मौत होना पाया गया। पुलिस आत्महत्या की बात कह रही है, जबकि परिजनों ने छत से फेंकने का आरोप लगाया है। मामले में अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप में तहरीर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इगलास थाना क्षेत्र के गांव पढ़ील निवासी राधारमण (33) पुत्र देवेंद्र टेंपो चालक थे। वह टीबी से पीड़ित था। तबीयत बिगड़ने पर एक मई को परिजनों उसे दीनदयाल अस्पताल में लेकर आए। यहां दूसरी मंजिल पर स्थित वार्ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.