काशीपुर, जून 5 -- बाजपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दीदी संकल्प सेवा समिति द्वारा सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में 'बाजपुर गौरव सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज को नई दिशा देने वाले और पर्यावरण संरक्षण में अतुलनीय योगदान देने वाले 14 समाजसेवियों व प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्था ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए इस वर्ष 51,000 प्राण वायु पौधे लगाने का महा-संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- समिति ने किया पौधारोपण यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस: व्यवहार न्यायालय समेत विभिन्न स्थानों पर हुआ पौधारोपण यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत स्काउट ने किया पौधारोपण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...