मिर्जापुर, अप्रैल 5 -- मिर्जापुर। अदाणी फाउंडेशन की पहल पर मड़िहान में 'दीदी कैफे'स्थापित किया गया है। यह सिर्फ एक भोजनालय नहीं बल्कि ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम बन रहा है। ग्रामीण इलाके की महिलाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए स्वयं सहायता समूह' को सहयोग देकर 'दीदी कैफे' की शुरुआत कराई गई है, जिससे स्थानीय महिलाओं को सम्मानजनक रोजगार और नियमित आय का जरिया मिल सकेगा। यह पहल कई परिवारों के लिए लाभकारी साबित होगी। इससे ग्रामीण महिलाओं को नियमित आय का स्रोत मिलेगा। इस अतिरिक्त कमाई का उपयोग वे अपने बच्चों की शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और घर की जरूरतों को पूरा करने में कर सकेंगी। कैफे को चलाने की पूरी जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह 'बेटी बचाओ' की दस महिलाओं के हाथ में है। इनके साथ एक पुरुष शेफ भी रखा गया है, ताकि भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.