मोतिहारी, मार्च 14 -- ​रक्सौल, एसं। अनुमंडल अस्पताल में अब मरीजों के लिए भोजन का ही संकट खड़ा हो गया है। अस्पताल परिसर में संचालित दीदी की रसोई में रसोई गैस (एलपीजी) की किल्लत ने परेशानी खड़ी कर दी है। गैस के अभाव में रसोई में काम करने वाली महिलाओं की उम्मीदें दम तोड़ रही हैं, तो दूसरी तरफ अस्पताल में भर्ती मरीजों की थाली खाली होने की आशंका से प्रशासनिक महकमे में खलबली मची है। ​मंगलराज जीविका महिला संकुल संघ द्वारा चलाई जा रही इस रसोई में कुक महेश प्रसाद पिछले कई घंटों से गैस की कमी से जूझ रहे हैं। यहां की स्थिति यह है कि सामान्य दिनों में 12 से 15 मरीजों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन ऑपरेशन या बंध्याकरण शिविरों के दौरान यह संख्या 30 से 40 तक पहुंच जाती है। इसके अलावा, अस्पताल के चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी भी इसी रसोई पर निर्भर हैं। म...