नवादा, अगस्त 19 -- जिले के सुदूर ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को अब अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने, कानूनी सलाह लेने या सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए प्रखंड कार्यालयों व बिचौलियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जीविका परियोजना के तहत नवादा जिले में संचालित दीदी अधिकार केंद्र ग्रामीण महिलाओं के लिए सामाजिक, कानूनी और आर्थिक सशक्तीकरण की एक मजबूत धुरी बनकर उभर रहे हैं।

दीदी अधिकार केंद्र का संचालन वर्तमान में जिले के 07 प्रखंडों रजौली, पकरीबरावां, रोह, नरहट, नारदीगंज, वारिसलीगंज और काशीचक में दीदी अधिकार केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। जिला प्रशासन व जीविका प्रबंधन का लक्ष्य है कि जल्द ही नवादा जिले के शेष 07 प्रखंडों में भी एक-एक दीदी अधिकार केंद्र खोलकर ग्रामीण महिलाओं को उनके घर के पास ही तमाम नागरिक और सामाजिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। जीव...